फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   9.50 lakhs plant will be plant by gram vikash department

जिले में सर्वाधिक साढ़े नौ लाख से अधिक पौधे रोपित करेगा ग्राम्य विकास विभाग

Sat, 28 May 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
9.50 lakhs plant will be plant by gram vikash department
कासगंज। जिले में पौधरोपण के लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। 25 लाख से अधिक पौधों का रोपण जिले में किया जाएगा। इसके लिए जिले के अलग-अलग विभागों को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्राम्य विकास विभाग का लक्ष्य सर्वाधिक साढ़े नौ लाख पौधों को रोपित करने का है। सबकी योजना, सबका विकास अभियान के अंतर्गत यह पौधरोपण होगा। वन विभाग द्वारा इसके लिए नर्सरी में पौध तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक पौधे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रोपित किए जाएंगे। ग्राम्य विकास विभाग का लक्ष्य सर्वाधिक साढ़े नौ लाख पौधों को रोपित करने का है। वन एवं वन्य जीव विभाग साढ़े सात लाख पौधे रोपित करेगा। कृषि विभाग का लक्ष्य 1.83 लाख पौधे रोपित करने का है। पंचायती राज विभाग 1.08 लाख पौधे रोपित करेगा। इन विभागों सहित कुल 25 विभागों को 25.08 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य से अधिक करीब 30 लाख पौध वन विभाग की नर्सरी में तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। पौधरोपण करने की जिम्मेदारी पर्यावरण विभाग, राजस्व विभाग, आवास विकास, औद्योगिक विकास, स्थानीय निकायों, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक, शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, रेलवे, उद्यान एवं गृह विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन

यह है लक्ष्य-
- ग्राम्य विकास विभाग - 955360
- वन एवं वन्य जीव विभाग - 751716
- कृषि विभाग - 183440
- पंचायती राज विभाग - 108780
- उद्यान विभाग - 120564
- पर्यावरण विभाग - 83524
- माध्यमिक शिक्षा - 35000
- बेसिक शिक्षा - 35000
- रेलवे - 33180
- स्थानीय निकाय - 20900
- जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। मानसून सत्र में पौधों का रोपण किया जाएगा। - हरि प्रकाश शुक्ला, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed