फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   89 complaints files in Tehsil Diwas in Agra

आगरा में सिर्फ नाम का तहसील दिवस: फरियादी लगा रहे चक्कर, 15 दिन बाद भी नहीं हुआ निस्तारण

Sun, 22 Aug 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 12:15 AM IST
सार

आगरा में शनिवार को तहसील दिवस में 89 शिकायतें आई। जिनमें पांच का कागजों में निस्तारण हो गया। जबकि पिछले दिवस में आई छह शिकायतों का समाधान 15 दिन बाद भी नहीं हो सका है।
 

विज्ञापन
89 complaints files in Tehsil Diwas in Agra
तहसील दिवस में शिकायतें सुनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज के आनंदपुरम की निवासी अनीता पांडेय 12वीं बार शिकायत लेकर शनिवार को तहसील दिवस पहुंची। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले 11 बार तहसील दिवस में शिकायत कर चुकी हैं फिर भी उनकी समस्या खत्म नहीं हुई है। 

विज्ञापन


उनकी शिकायत है कि रिहायशी इलाके में व्यावसायिक गतिविधियों से दिन-रात शोरगुल होता है। विरोध में दूसरा पक्ष लड़ने को आता है। शिकायत करते-करते थक गई, लेकिन आज तक समस्या खत्म नहीं हुई। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी कालीचरन गर्ग नौवीं बार शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय दबंग ने सार्वजनिक रास्ते में तीन फुट का छज्जा निकाल लिया है। अतिक्रमण हटवाने के लिए दो साल से तहसील, आवास विकास परिषद, कलक्ट्रेट के चक्कर काट रहा हूं। रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटने से मेरे घर में हवा, धूप आना बंद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तो दो उदाहरण हैं, तहसील दिवस में 20 फीसदी शिकायतें ऐसी हैं जो दूसरी या तीसरी बार आई हैं। किसी को राशन नहीं मिल रहा, तो कोई नाले की गंदगी से तंग है। किसी की जमीन पर कब्जा है, तो कोई अतिक्रमण हटवाने के लिए भटक रहा है। शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा।

विभाग से नहीं, न्यायालय से होगा निस्तारण
एडीएम सिटी व प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने कहा कि कुछ शिकायतें ऐसी होती हैं जिनका निस्तारण न्यायालय स्तर से हो सकता है विभागीय स्तर से नहीं। आवेदक को संतुष्ट करना विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी है। ऐसे संदर्भ को डिफॉल्टर मानते हुए जांच कराई जाती है। 

पांच शिकायतें निपटाई
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन. सिंह ने बताया कि 89 शिकायतों में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया है। उन्होंने कहा, पांचों शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित थी। पुरानी जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ उनके संबंध में विभागों को नोटिस जारी किए हैं। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

जर्जर आवास, फर्जी निस्तारण
लोहामंडी निवासी विधाराज ने कहा कि शास्त्रीपुरम में बीएसयूपी योजना से 496 आवास बने हैं। सबकी हालत जर्जर है। छतों पर प्लास्टर नहीं। सीढ़ियों के पत्थर टूटे हैं। रसोई में स्लैब अधूरी है। एडीए ने शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया। 

राशन कार्ड में पति का नाम नहीं
सिकंदरा के लखनपुर निवासी मीना कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में राशन कार्ड बना था। आठ यूनिट थी। पांच यूनिट का राशन मिल रहा है। तीन यूनिट काट दी गई हैं। मेरे पति, बेटी और एक बेटा की कार्ड में नाम नहीं है। उनकी यूनिट का अब राशन नहीं मिल रहा। 

नाले का कराएं निर्माण
सैमरी के ग्राम प्रधान मुरारी लाल ने कहा कि मधु नगर चौराहे से ग्राम पंचायत सैमरी तक सड़क के दोनों तरफ नाला उफन रहा है। गंदा पानी भरने से बीमारी फैल रही है। पक्के नाले का निर्माण कराया जाए। क्षेत्र की नालियों को उस नाले से जोड़ा जाए। 

कमिश्नर ने सुनीं शिकायतें 
कमिश्नर अमित गुप्ता शनिवार को जन शिकायतें सुनने के लिए फतेहाबाद तहसील पहुंचे। जहां 52 शिकायतें आई। मौके पर ही उन्होंने दो शिकायतों का निस्तारण कराया। यहां भूरी सिंह निवासी शंकरपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि लेखपाल ने कुराबंदी होने के बाद मुड्डी गढ़वाई थी, लेकिन विपक्षियों ने मुड्डियों को उखाड़ कर फेंक दिया गया है। कमिश्नर ने शमसाबाद पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर भेजा। 
 

गला देवहंस निवासी सोवरन सिंह ने शिकायत में कहा कि ग्राम पंचायत की जमीन जो अभिलेखों मे खाद के गड्ढे दर्ज है। उस पर गांव के दबंगों ने निर्माण कर लिया है। कमिश्नर ने डौकी पुलिस व लेखपाल को मौके पर भेजा। कमिश्नर ने पुरानी शिकायतों का सत्यापन करने के लिए आवेदकों को फोन किए। आवेदक ने निस्तारण से असंतुष्टि जताई। कमिश्नर ने एडीएम सिटी, एसडीएम व पुलिस अधीक्षक से गुणवत्ता युक्त निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

किरावली में आई 71 शिकायतें
किरावली में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 71 शिकायतें आई। सीकरी चार हिस्सा में विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत शिक्षक राजकुमार शर्मा ने की। एसपीआरए ने तत्काल एफआईआर के आदेश दिए। कुल आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। जिनमें राजस्व, शिक्षा, पुलिस, ब्लॉक व बिजली समस्याएं थी। एसडीएम किरावली विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed