{"_id":"a352de234ffc6ffc1169ffd5bffc51c9","slug":"86-team-will-compete-in-taj-car-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज कार रैली में मुकाबला करेंगी 86 टीमें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज कार रैली में मुकाबला करेंगी 86 टीमें
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30-31 जनवरी को आयोजित हो रही दि आगरा ताज कार रैली में इस साल 86 टीमें हिस्सा ले रही हैं। दो दिव्यांग के साथ 6 महिलाएं भी रैली का हिस्सा बनेंगी। लायन सफारी की जगह सिरसागंज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। दो दिन में इस कार रैली में टीमें चंबल के बीहड़ों से सीकरी के बुलंद दरवाजे तक 450 किमी का सफर तय करेंगी।
मोटर स्पोर्ट्स क्लब संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया, अध्यक्ष राजीव गुप्ता तथा डा. रंजना बंसल ने बताया कि 29 जनवरी को सुबह 9 बजे अशोक कासमास मॉल में स्क्रूटनी और स्टीकरिंग की जाएगी। गाड़ी के कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की कंडीशन और रैली के नियमों के मुताबिक कारों को देखा जाएगा। दोपहर 2 बजे रैली ट्रेनिंग स्कूल होटल रमाडा में होगी। यहां सुदेव बरार ट्रेनिंग देंगे।
सचिव प्रशांत जैन तथा यूपी टूरिज्म के दिनेश कुमार ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 8 बजे रमाडा प्लाजा होटल से रैली का प्री-राउंड शुरू होगा। सीकरी तक होकर शाम 6 बजे रैली वापस आ जाएगी। 31 जनवरी का सुबह 6 बजे रैली रमाडा प्लाजा से शुरू होगी। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिरसागंज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे साइट पर फाइनल राउंड को हरी झंडी दिखाएंगे। 7 बार चैंपियनशिप जीत चुके देश के टॉप रैली ड्राइवर सुरेश राना विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
रैली की ड्रोन कैमरों से होगी शूटिंग
ताज कार रैली में पहली बार ड्रोन कैमरों का प्रयोग शूटिंग के लिए किया जाएगा। नेशनल हाइवे के साथ बाह-बटेश्वर के बीहड़ों में दौड़ती हुई कारों की फिल्मिंग ड्रोन कैमरों के जरिए की जाएगी, जो बीहड़ के रोमांच को बता पाएगी।
86 टीम में 25 आगरा की
आगरा। चौथी बार हो रही आगरा ताज कार रैली में दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, चंडीगढ़, कोलकाता, कोयंबटूर, बुलंदशहर, नोएडा, गुड़गांव से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 25 टीमें आगरा की हैं। बीते साल कार रैली में हिस्सा लेने वाले करीब 25 फीसदी प्रतिभागी दुबारा हिस्सा ले रहे हैं। इस साल 7 लाख रुपये की प्राइजमनी रखी गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है।