{"_id":"6699e7e7695b9cceed09627c","slug":"85-year-old-ramesh-felt-amazing-grief-his-mustache-grew-35-feet-long-in-30-years-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 85 साल के रमेश को लगा गजब का शोक, 30 साल में 35 फुट लंबी कर लीं मूंछ...अब सब कहते हैं मूछों वाले बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 85 साल के रमेश को लगा गजब का शोक, 30 साल में 35 फुट लंबी कर लीं मूंछ...अब सब कहते हैं मूछों वाले बाबा
Fri, 19 Jul 2024 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:43 AM IST
सार
85 साल के रमेश चंद कुशवाहा को मूंछ बढ़ाने का गजब का शौक लगा है। 30 साल में उन्होंने अपनी मूछें 35 फीट लंबी कर लीं। ये क्रम अभी जारी है।
विज्ञापन
रमेश चंद कुशवाहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म शराबी में अभिनेता अमिताभ बच्चन का डायलॉग मूंछें हो तो नत्थूलाल जैसी...नामनेर के 85 साल के रमेश चंद कुशवाहा पर एकदम फिट बैठता है। उनकी मूंछें 35 फुट लंबी हैं। वह जब 50 साल के थे, तब उन्होंने मूंछों को बड़ा करने के बारे में सोचा। उनका कहना है कि फिल्मों को देखकर युवा क्लीन शेव हो रहे थे। यह देखकर उन्होंने अपनी मूंछों को और बढ़ाने का निर्णय लिया। तब से वह मूंछों वाले बाबा के नाम से जाने जाते हैं।
विज्ञापन
उनके दो बेटे और नाती हैं। मगर, वो परिवार से अलग एक कमरे में रहते हैं। घर में जब बच्चे नहीं होते हैं, तब अपनी मूंछों को खोलकर सही करते हैं। इन पर शैंपू करने के साथ सूखने पर सरसों का तेल लगाते हैं। उनकी मूंछों को देखकर कुछ लोग कमेंट करते हैं तो कुछ रखरखाव के बारे में सवाल करते हैं। कुछ लोग मजाक भी बनाते हैं। मगर, वो बुरा नहीं मानते हैं।