फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   84 thousand purchased from businessman's credit card

व्यवसायी के क्रेडिट कार्ड से कर ली 84 हजार की खरीदारी

Fri, 03 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
84 thousand purchased from businessman's credit card
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला छपट्टी के रहने वाले एक मिल मालिक के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधी ने करीब 84 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। जानकारी होने के बाद व्यवसायी ने बैंक जाकर कार्ड ब्लॉक करा दिया। जब कोतवाली में शिकायत देने गए तो वहां तहरीर लेने से मना कर दिया गया। पीड़ित की ओर से अब एसपी को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी राजकुमार गोयल राइस मिल के मालिक हैं। एक नवंबर को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और रिवार्ड मिलने की बात कहते हुए क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ देर बाद ही क्रेडिट कार्ड से 84158 रुपये की खरीदारी कर ली गई।
विज्ञापन

जब इस बारे में राजकुमार को जानकारी हुई तो उन्होंने बैंक जाकर क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करा दिया। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव से फ्रॉड किया गया है। इसके बाद कार्रवाई के लिए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे। लेकिन वहां व्यवसायी की शिकायत लेने से मना कर दिया गया और गुड़गांव जाकर शिकायत करने के लिए कहा गया। इसके बाद व्यवसायी की ओर से एसपी को प्रार्थनापत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed