फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   82.28 percent evaluation completed in UP Board district

यूपी बोर्ड जिले में 82.28 प्रतिशत मूल्यांकन हुआ पूरा

Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
82.28 percent evaluation completed in UP Board district
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर लगातार जारी है। रविवार को जिले में हाईस्कूल की 24765 और इंटरमीडिएट की 14477 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिले में अब तक कुल प्राप्त 329426 उत्तर पुस्तिकाओं में से 271075 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही जिले में 82.28 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने तीन मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर इंटरमीडिएट की 81596 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। जिनमें से अब तक 54048 का मूल्यांकन हो चुका हैं। रविवार को यहां 8435 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूूल्यांकन किया जा रहा है। यहां 68815 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं जिसमें से अब तक 63491 प्राप्त हुई हैं। रविवार को यहां 6042 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां अब तक 50558 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी को हाईस्कूल की 106580 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई हैं जिनमें से 92682 अब तक प्राप्त हुई हैं। रविवार को यहां 8733 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने बताया कि यहां अब तक 76060 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। जैन इंटर कॉलेज करहल पर 112203 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई हैं जिनमें से अभी तक 97874 प्राप्त हुई हैं। रविवार को यहां 16032 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। पर्यवेक्षक मंजूषलता यादव ने बताया कि यहां अब तक 90409 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed