{"_id":"626ece4221f4b13c9d1d0aa1","slug":"82-28-percent-evaluation-completed-in-up-board-district-mainpuri-news-agr5321501114","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड जिले में 82.28 प्रतिशत मूल्यांकन हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड जिले में 82.28 प्रतिशत मूल्यांकन हुआ पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर लगातार जारी है। रविवार को जिले में हाईस्कूल की 24765 और इंटरमीडिएट की 14477 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिले में अब तक कुल प्राप्त 329426 उत्तर पुस्तिकाओं में से 271075 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही जिले में 82.28 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने तीन मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
कंट्रोल रूम प्रभारी प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर इंटरमीडिएट की 81596 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। जिनमें से अब तक 54048 का मूल्यांकन हो चुका हैं। रविवार को यहां 8435 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूूल्यांकन किया जा रहा है। यहां 68815 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं जिसमें से अब तक 63491 प्राप्त हुई हैं। रविवार को यहां 6042 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां अब तक 50558 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी को हाईस्कूल की 106580 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई हैं जिनमें से 92682 अब तक प्राप्त हुई हैं। रविवार को यहां 8733 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने बताया कि यहां अब तक 76060 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। जैन इंटर कॉलेज करहल पर 112203 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई हैं जिनमें से अभी तक 97874 प्राप्त हुई हैं। रविवार को यहां 16032 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। पर्यवेक्षक मंजूषलता यादव ने बताया कि यहां अब तक 90409 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है।