फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घूंघट की ओट से आधी आबादी ने की वोट की चोट

घूंघट की ओट से आधी आबादी ने की वोट की चोट

Tue, 23 Apr 2019 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
घूंघट की ओट से आधी आबादी ने की वोट की चोट
एटा। लोकसभा चुनाव में मतदान करने को लेकर आधी आबादी में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने घर के सारे काम काज छोड़ देश के प्रति अपनी जिम्मेंदारी का निर्वहन किया। शहर हो या देहात सभी जगह महिलाओं में मतदान करने को लेकर उत्साह देखा गया। पोलिंग बूथों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं नजर आईं। महिलाएं घूंघट की ओट में वोट करने को दहलीज लांघ कर घर से मतदान करने को बाहर निकलीं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना
हम चाहते हैं देश आगे बढ़े
पिलुआ निवासी संगीता देवी ने बताया कि उसने ससुराल में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। हम चाहतें है कि हमारे वोट से देश में एक अच्छी सरकार बनकर आए। जिससे देश आगे बढ़ सके। सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं लेकर आए। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उसका लाभ मिले।
विज्ञापन

महिलाओं पर ध्यान देने वाली हो सरकार
ससुराल से आईं वोट करने
विरामपुर निवासी कुंती अपने पति के साथ बूथ पर वोट डालने आईं थी। उन्होंने बताया कि ससुराल में वह पहली वार अपने मत का प्रयोग कर रहीं है। पति के मना करने के बावजूद वोट डालने आईं है। वह चाहतीं है कि उनके वोट से एक अच्छी सरकार का गठन हो, जो महिलाओं की सुरक्षा के साथ- साथ उनको रोजगार देने का काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंहगाई पर लगे रोक
पिलुआ निवासी वृजरानी ने बताया उन्होंने ससुराल में पहली वार अपने मत का प्रयोग किया है। वह केंद्र में एक ऐसी सरकार का गठन चाहतीं है, जो बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगा सके। आज के समय में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है।
सरकार ऐसी बने जो सभी वर्ग का रखे ध्यान
गांव पिलुआ में अपने मताधिकार का वोट करने आईं गुलशन ने बताया कि वह देश में एक अच्छी सरकार चाहतीं है। जो देश में शांति व्यवस्था के साथ उसको आगे ले जाने का काम कर सके। सरकार ऐसी बने जो सभी वर्गों को ध्यान में रखकर काम करे।
आधी आबादी ने वोट डालने में दिखाया उत्साह
मतदान केंद्रों पर लगी रही लंबी कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। कभी चौका चूल्हा तक सिमट कर रहने वाली आधी आबादी अब लोकतंत्र को मजबूत करने में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगी है। महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साह से मतदान केंद्रों तक पहुंची।

शहरी क्षेत्रों में गली मोहल्लों की महिलाएं समूह बनाकर मतदान केंद्रों की ओर जाती देखी गई। बूथों पर महिलाओं ने वोट डालने के लिए अपनी लाइनें लगानी शुरू कर दी। वोट डालने के लिए महिलाओं ने अपने घर के काम काज भी बाद में निपटाए। नवाब तरौरा पाठशाला पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लग गई। इस केंद्र पर बने बूथों पर महिलाओं की अच्छी भीड़ रही। इसी तरह आजाद गंाधी मतदान केंद्र पर भी महिलाओं की लंबी कतारें देखी गई। गढ़ी पंचगई मतदान केंद्र पर महिला हरी देवी, ऊषा का कहना था कि वोट डालने का अधिकार हमें दिया गया है। हमने बिना किसी दवाब के अपने इस अधिकार का प्रयोग किया है। बिलराम में कुसुमा,सुमित्रा ने बताया कि वोट डालने के अधिकार का प्रयोग सभी को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed