{"_id":"5cb61247bdec22144f418d6a","slug":"81555436103-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान: अराजकता फैलाने वालों पर फायरिंग के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान: अराजकता फैलाने वालों पर फायरिंग के आदेश
विज्ञापन
एटा। आगरा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले जिले की जलेसर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को मतदान होगा। इसके चलते पुलिस लाइन मैदान पर एसएसपी और डीएम ने मतदान के लिए जाने वाले पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदान के दौरान गड़बड़ी और ईवीएम से छेड़छाड़ करने वालों पर फायरिंग के आदेश दिए।
पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित बैठक में पुलिस कर्मियों व सेना के जवानों को डीएम आईपी पांडेय ने मतदान के संबंध में कई जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान कराना है, इसका जिम्मेदारी से निर्वहन करें। एसएसपी स्पप्निल ममगाई ने बताया कि लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही मतदान केंद्र पर ईवीएम से छेड़छाड़ और पुलिस फोर्स पर दबंगई दिखाने वालों को गोली मारने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन जलेसर क्षेत्र में सीमाओं को सील किया जाएगा। जबकि अन्य जगहों पर आवागमन सामान्य रहेगा। सीमाओं को सील करने के लिए जलेसर क्षेत्र में 18 बैरियर लगाए जाएंगे। जिन पर मौजूद पुलिस बल आने जाने वालों की सघन चेकिंग करते हुए उनको चैक करेंगे। इसी मौके पर एएसपी संजय कुमार ने कहा कि एक प्रत्याशी पर एक ऐजेंट होगा। इसके पास मतदान केंद्र पर मोबाइल आदि इलेक्ट्रानिक वस्तु नहीं होगी। साथ ही बताया कि जलेसर में चुनाव संबंधी जानकारियों का आदान प्रदान करने लिए जलेसर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इस दौरान एडीएम केशव कुमार, केपी सिंह, एएसपी क्राइम ओपी सिंह, एसडीएम, सीओ आदि लोग मौजूद रहे।