फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पैर फिसलने से नहर में डूबे दो युवक , मौत

पैर फिसलने से नहर में डूबे दो युवक , मौत

Sat, 13 Apr 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
पैर फिसलने से नहर में डूबे दो युवक , मौत
मैनपुरी-दन्नाहार। जानवर चराने के लिए आए दो युवक पैर फिसलने से नहर में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। दो घंटे तक मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। हादसे से गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव भटानी निवासी विमल कुमार (35) और अमित कुमार (28) शनिवार दोपहर घर से भैंसों को चराने के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार वे दन्नाहार से गुजरने वाली कानपुर ब्रांच नहर के आसपास भैंसों को चरा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे नहर में घुसी भैंसों को निकालने के लिए दोनों युवक नहर में उतरे। नहर में सिल्ट होने के चलते उनका पैर फिसल गया, जिससे दोनों युवक नहर में डूब गए।
विज्ञापन


आसपास भैंस चरा रहे अन्य लोगों ने उन्हें डूबते हुए देखकर बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वहां मौजूद किसी व्यक्ति को भी तैरना नहीं आता था। इसके कारण कोई पानी में नहीं उतरा। कुछ देर में ही दोनों युवक पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मद्द से दो घंटे में शवों को तलाश कर बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक विमल कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी की उम्र नौ वर्ष की है। वहीं अमित की मां और तीन भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित भाइयों में तीसरे नंबर का था। दोनों ही युवक खेती करके परिवार चलाते थे। ऐसे में उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed