फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चुनाव में सख्ती: अब तक 65 सौ लोगों को किया पाबंद

चुनाव में सख्ती: अब तक 65 सौ लोगों को किया पाबंद

Mon, 01 Apr 2019 11:04 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में सख्ती: अब तक 65 सौ लोगों को किया पाबंद
यूपी पुलिस
कासगंज। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त बना हुआ है। थाना पुलिस के द्वारा बड़े पैमाने पर अराजक तत्वों को मुचलके पर पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक 65 सौ लोगों पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस ने अपनी चालानी रिपोर्ट सभी तहसीलों के एसडीएम के कार्यालयों में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

बूथवार अराजक तत्वों को चिह्नित किया गया है। पिछले लोकसभा, विधानसभा एवं निकाय चुनावों में जिन मतदान केंद्रों पर लड़ाई झगड़ा हुआ था, मतदान प्रभावित हुआ उन मतदान केंद्रों पर पुलिस व प्रशासन की विशेष निगाह है। पूर्व में चिह्नित किए गए अराजक तत्वों पर भी पाबंदी की कार्रवाई की गई है। शांति भंग का अंदेशा देखते हुए उन्हें मुचलकों पर पाबंद किया जा रहा है। 31 मार्च तक 65 सौ लोगों के खिलाफ पाबंद मुचलका की कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस जिला बदर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी लगातार कर रही है। इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी भी हो रही है और फरार हिस्ट्री शीटर अपराधियों की खोजबीन में पुलिस जुटी है। पुलिस थानों से अभी और अराजक तत्वों की चालानी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक साढ़े छह हजार अराजक तत्वों के खिलाफ पाबंद मुचलका की कार्रवाई की गई है। अभी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed