फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   उड़नदस्ता टीम के साथ मारपीट करने का सरगना गिरफ्तार

उड़नदस्ता टीम के साथ मारपीट करने का सरगना गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 10:47 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
उड़नदस्ता टीम के साथ मारपीट करने का सरगना गिरफ्तार
उड़नदस्ता टीम के साथ मारपीट करने का सरगना गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एटा। सड़क पर वाहन चेकिंग कर रही उड़नदस्ता टीम के साथ मारपीट करने के मुख्य आरोपी को भी जसरथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जानकारी एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि अलीगंज सीओ अजय भदौरिया को उड़नदस्ता टीम के साथ मारपीट करने के आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ ने सर्किल के पांच थानों का पुलिस बल लेकर नगला परम में दबिश दी। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी मोहन उर्फ अभय प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं चार कारतूस भी बरामद किए है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट, जानलेवा हमला सहित 12 मामले दर्ज है। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। बता दें कि 19 मार्च को उड़नदस्ता टीम लोकसभा चुनाव को लेकर जसरथेपुर क्षेत्र के भनऊ घाट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी कार सवार पांच और बाइक सवार तीन लोगों ने मिलकर टीम के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। मामले में उद्यान निरीक्षक शिवराज सिंह ने थाना जसरथपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed