फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विवि: परीक्षाओं में एसडीएम को बंद मिले सीसीटीवी

विवि: परीक्षाओं में एसडीएम को बंद मिले सीसीटीवी

Sat, 23 Mar 2019 10:47 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
विवि: परीक्षाओं में एसडीएम को बंद मिले सीसीटीवी
CCTV Camera - फोटो : irishtimes.com
एटा। विश्वविद्यालयी परीक्षाओं में कॉलेज प्रशासन और शिक्षा माफिया नियमों को ताक पर रखे हुए हैं। इसकी पोल तब खुली जब डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी परीक्षाओं की चेकिंग के लिए कुछ विद्यालयों में पहुंचे। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जिनकी फोटोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन

एसडीएम सदर नंदलाल सिंह और सीओ सिटी गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से कॉलेजों में चेकिंग की। अधिकारी सबसे पहले श्याम बिहारी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन पहुंचे। यहां पर निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र का एक भी सीसीटीवी कैमरा चलता हुआ नहीं पाया गया। सीसीटीवी बंद मिलने पर उसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। वहीं श्री मौहर सिंह डिग्री कॉलेज बसुंधरा और जय बजरंग महा विद्यालय चमकरी परीक्षा केंद्रों पर भी सीसीटीवी बंद ही मिले। सीसीटीवी बंद पाए जाने पर अधिकारियों की ओर से नाराजगी व्यक्त की गई। इसकी वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसे डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजा जाएगा। वहीं गोपाल जी महाविद्यालय हिम्मतपुर में भी चेकिंग की गई तो यहां सीसीटीवी कैमरा चलते हुए मिले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देशन में श्री मोहर सिंह डिग्री कॉलेज बसुंधरा, जय बजरंग महाविद्यालय चमकरी, श्याम बिहारी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन पर चेकिंग की गई। तीनों विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा बंद पाए गए। जिनकी वीडियो और फोटोग्राफी करा ली गई है, रिपोर्ट विश्व विद्यालय कुलपति को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदलाल सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed