फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पशुओं के खेत में जाने पर पथराव और फायरिंग

पशुओं के खेत में जाने पर पथराव और फायरिंग

Tue, 15 Jan 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
पशुओं के खेत में जाने पर पथराव और  फायरिंग

विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। लाइनपार क्षेत्र स्थित नगला ह्रदय में मंगलवार शाम खेत में पशुओं के छोड़ देने पर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान दोनों में लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ।

कई राउंड फायरिंग की गई। घटना में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी घायल हो गई। युवक की हत्या किए जाने की सूचना देने पर टूंडला सर्किल का फोर्स पहुंच गया।


नगला ह्रदय निवासी पूर्व प्रधान रोहिताश सिंह शाम करीब साढ़े आठ बजे खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। आरोप है इस दौरान ही गांव के मेहताब सिंह ने गायों को ही खेत में छोड़ दिया। खेत को बर्बाद होते देख किसानों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन



तभी दोनों के बीच गाली गलौज, मारपीट एवं पथराव हो गया। पूर्व प्रधान का यह आरोप है कि विपक्षियों ने उनके ऊपर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही क्षेत्र में तो अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर कोई बचाव करने के लिए भागने लगा। महिला ने पुलिस को एक किशोर की हत्या किए जाने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना टूंडला के साथ ही पचोखरा ,नगला सिंघी एवं नारखी तक का फोर्स गांव में ही पहुंच गया।


पुलिस फोर्स को देखकर हमलावर पक्ष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मारपीट व पथराव में घायल रोहिताश, उसकी पत्नी सुषमा देवी का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है।


पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी मारपीट, पथराव फायरिंग में मेहताब सिंह पक्ष के कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सभी को अपने साथ थाने ले गई। थाना पुलिस मामले की तो जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed