फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संदिग्ध मिले और शिक्षक, कार्रवाई की लटकी तलवार

संदिग्ध मिले और शिक्षक, कार्रवाई की लटकी तलवार

Sun, 06 Jan 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध मिले और शिक्षक, कार्रवाई की लटकी  तलवार

विज्ञापन
फिरोजाबाद। ब्लाकों से संदिग्ध शिक्षकों की सूची आना शुरू हो चुकी है। एक ब्लाक से करीब 10 शिक्षकों की सूची आई है। उनकी शैक्षणिक योग्यता संदिग्ध है। ऐसे में शिक्षा विभाग सुनवाई लगाकर शिक्षकों का पक्ष जानेगा। जिला कमेटी शिक्षकों की सुनवाई करेगी।


बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा कर अयोग्य लोगों ने शिक्षक की नौकरी पा ली। यह नौकरी अभी तक धडल्ले से चलती आई है। मगर योगी सरकार आने के बाद से फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सीडीओ नेहा जैन ने सभी एबीएसए और एबीआरसी से शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शिक्षकों की योग्यता की रिपोर्ट मांगी थी। कई अन्य शिक्षक संदिग्ध बने हुए हैं।

एक ब्लाक से सूची बीएसए कार्यालय पर आ चुकी है। संभवत: उन शिक्षकों की सुनवाई के लिए आज सीडीओ से तिथि निर्धारित की जाएगी। उन शिक्षकों से जिला कमेटी सुनवाई करेगी। साथ ही उनके अभिलेख भी जांचे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाने में असक्षम शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी या फिर अभिलेखों का सत्यापन गलत पाए जाने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। शासन-प्रशासन की सख्ती से शिक्षकों में खलबली मची हुई है। बचने के लिए तरह-तरह का प्रयास कर रहे हैं।



बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि शिक्षकों का चिह्नांकन कराया जा रहा है। पढ़ाने में असक्षम शिक्षकों की सुनवाई जल्द होगी। अयोग्य एवं फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई निश्चिततौर पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed