{"_id":"5bf03791bdec2269c41f5963","slug":"81542469521-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के साथ बढ़ने लगी निमोनिया और श्वांस के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के साथ बढ़ने लगी निमोनिया और श्वांस के मरीजों की संख्या
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम में सर्दी धीरे-धीरे बढने लगी है। सर्दी बढने के साथ ही निमोनिया और श्वांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ चली है। जिला अस्पताल में एक सप्ताह में निमोनिया और श्वांस से पांच मरीजों की मौत हुई है। 70 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिले में सर्दी बढने के साथ ही निमोनिया और श्वांस के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। प्रतिदिन अस्पताल में 60 से 70 मरीज निमोनिया और श्वांस से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इनमें बाल रोगियों की संख्या अधिक है। शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही।
यहां निमोनिया और श्वांस रोग से पीड़ित 50 बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ ने उपचार दिया। वहीं श्वांस और निमोनिया से पीड़ित 20 मरीजों को फिजीशियन ने उपचार दिया। नगर के मोहल्ला ङ्क्षहदपुरम निवासी 65 वर्षीय उजागर सिंह पुत्र गीतम सिंह पिछले कई दिनों से निमोनिया की चपेट में थे। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार को हालत बिगडने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. अनुज कुमार का कहना था कि उजागर सिंह को मृत अवस्था में अस्पताल में लगाया गया था। परिजन के अनुसार वे निमोनिया से पीड़ित थे।
निमोनिया के लक्षण
-बलगम वाली खांसी
-बुखार आते समय पसीना और कपकपी महसूस करना
-सांस लेने में कठिनाई या तेजी से सांस लेना
-सीने में दर्द या बेचैनी होना
-भूख कम लगना
बचाव के उपाय
- निमोनिया का टीका लगवाएं
- बच्चों का टीकारण कराएं
-संक्रमण से बचाव के लिए हाथों को नियमित रूप से धोएं
-धूम्रपान न करें
-पर्याप्त नींद लें