फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ईसागढ़ में कुंड में गिर कर बालिका की मौत पर हंगामा

ईसागढ़ में कुंड में गिर कर बालिका की मौत पर हंगामा

Fri, 12 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
ईसागढ़ में कुंड में गिर कर बालिका की मौत पर  हंगामा
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के ईसागढ़ में गुरुवार को परिजनो संग आई बालिका की पवित्र कुंड में गिरने से मौत हो गई। सादाबाद के रदोई निवासी परिजन शव बिना कार्रवाई के ले गए। मामले में शुक्रवार को माहौल तब गरमा गया जब ईसागढ़ में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए धर्म जागरण मंच एवं संघ से जुडे़ लोगों ने हंगामा करते हुए बच्ची की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पाढम स्थित ईसागढ़ के पवित्र कुंड में स्नान करने सादाबाद हाथरस के गांव रदोई निवासी सोनवीर अपनी पत्नी, भाभी बेबी, गांव के दीपेंद्र, पप्पू एवं अन्य लोगों के साथ आया था। गुरुवार की सायं प्रार्थना करते समय उसकी बेटी सौम्या (8) खेलते हुए कहीं चली गई थी। सौम्या को ढूंढा तो कुंड में उसकी लाश तैरती मिली। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह धर्म जागरण मंच एवं संघ पदाधिकारी ईसागढ़ पहुंचे और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ प्रेमप्रकाश यादव एवं कोतवाल रनवीर सिंह ने मामले की जानकारी की। सीओ प्रेमप्रकाश यादव ने कहा कि तहरीर आने पर मामले मेें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म जागरण मंच के बृज प्रांत के पदाधिकारी विशेष यादव के साथ पहुंचे धर्म जागरण के तहसील प्रमुख जसवीर सिंह यादव, जिला सेवा प्रमुख गोपाल शुक्ला, संघ के तहसील प्रचारक विमल, खंड कार्यवाह एका राजेश गुप्ता, उपखंड कार्यवाह साजन, कंहैया गुप्ता, विवेक गुप्ता ने कहा कि यदि पुलिस एवं प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि ईसागढ़ में बडे़ पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। धर्म परिवर्तन की वजह से बालिका की मौत हुई है।

पिता सोनवीर ने बताया कि वो अपने परिवार एवं ग्रामीणों के साथ आया था। प्रार्थना के समय सौम्या कहीं चली गई थी। बाद में सौम्या को तलाशा तो उसकी लाश कुंड में तैर रही थी। जीवन की आस में अस्पताल लेकर गए तो डाक्टर ने मृत बता दिया। घर आकर बेटी को दफना दिया। ईसागढ़ पवित्र स्थान के प्रबंधक विजय प्रधान ने कहा कि बच्ची अपने परिजनों के साथ मन्नत पूरी होने पर आई थी। बच्ची किसी तरह से कुंड में गिर गई। यहां धर्म परिवर्तन नहीं कराया जाता।


पाढ़म स्थित ईसागढ़ धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगते रहे हैं। 2004 में पाढ़म में धर्म रक्षा महायज्ञ का आयोजन धर्म जागरण मंच के विशेष यादव के संयोजकत्व में हुआ था। यज्ञ में हिंदू से ईसाई बन चुके 5 हजार से अधिक लोगों की घर वापसी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed