{"_id":"5b803a3a42c79246725bae68","slug":"81535130170-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मटसेना क्षेत्र में हाइवे के किनारे स्थित सैय्यद के पास गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथी घायल हो गए। तीनो गाजियाबाद से रक्षाबंधन के त्योहार पर घर आ रहे थे। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम है।
इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव सराय मलपुरा निवासी पंकज राठौर (20) पुत्र अहिबरन सिंह गाजियाबाद में अपने ताऊ के लड़के सचिन पुत्र रामबरन के साथ सिलाई का काम करते थे। शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार गांव में मनाने के लिए दो बाइक पर सवार होकर चले थे। पंकज के साथ इटावा के सैफई थाना के गांव सीपुरी निवासी अनूप (23) पुत्र मोहन सिंह सवार था। उनकी बाइक हाइवे पर स्थित सैय्यद की मजार से पहले ब्रेकर पर तेज गति से आ रहे गैस टैंकर की चपेट में आने से पंकज की मौके पर मौत हो गई। जबकि अनूप और सचिन घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने चालक एवं परिचालक को पकड़ लिया। सूचना पर दबरई चौकी और मक्खनपुर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पंकज के घर उसकी तीन बहनें भाई के आने का इंतजार कर रहीं थीं।