{"_id":"5b67364b4f1c1b9c3e8b5391","slug":"81533490763-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सिपाही और एक होमगार्ड के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सिपाही और एक होमगार्ड के साथ मारपीट
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। दूध का हिसाब करने गए सिपाही से मारपीट कर दी गई। सिपाही की शिकायत पर 100 डायल पर तैनात सिपाही और होमगार्ड के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित सिपाही ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है।
सिपाही अमित कुमार लालपुर निवासी रणवीर के घर से दूध लेता है। शनिवार शाम वह उसका हिसाब करने उसके घर गया था। तभी रणवीर का पड़ोसी गोविंदा पुत्र रोहनलाल उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। अमित ने घटना की जानकारी 100 डायल पर फोन कर पुलिस को दी।
सूचना पर 100 डायल बाइक पर तैनात सिपाही रामविनोद और होमगार्ड सतेंद्र मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे 100 डायल बाइक सवार सिपाही और होमगार्ड के साथ भी गोविंदा और उसके भाई आदि लोगों ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी गोविंदा को मोहल्ले के लोगों ने छुड़ा लिया। मामले में अमित ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने लव पुत्र रोहनलाल, रोहित कुमार को पकड़ लिया। पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।