{"_id":"5b16c50a4f1c1bf76e8b6768","slug":"81528218890-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर अभियान चलाकर खोजे जाएंगे क्षय रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर अभियान चलाकर खोजे जाएंगे क्षय रोगी
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मंे पंजीकरण कराते रोगी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिले से क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 जून से घर घर अभियान चलाकर रोगियों की खोज होगी। जो रोगी चिह्नित होंगे उनका निशुल्क इलाज स्वास्थ्य विभाग कराएगा। यह निर्देश समीक्षा बैठक में दिए गए।
जिला क्षय रोग अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि क्षयरोग के मामले में जनपद के गंजडुंडवारा, सहावर, कासगंज हाई रिस्क एरिया हैं। कुल जनसंख्या के 10 प्रतिशत क्षय रोगी इन इलाकों में पाए जाते हैं। समस्त एसपीएस संबंधित एमओआईसी के सहयोग से माइक्रो प्लान तैयार करके प्रस्तुत करें। लैब में जांच से लेकर मरीज का इलाज आरंभ होने का पूरा विवरण पंजिका में चढ़ाए। 11 जून से 28 जून तक घर घर अभियान चलाएं। इस बार अभियान की प्रदेश के मुख्यमंत्री सीधे मानीटरिंग करेंगे। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रतिदिन इसकी समीक्षा करेंगे। अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिला कार्यक्रम समन्वयक धर्मेंद्र यादव, जिला पीपीएम कोआर्डिनेटर शाद मोहसीन, राजीव यादव, संतोष कुमार, अनुज मिश्रा, सौरभ जौहरी, पंकज गुप्ता, भगवान सिंह, राजीव पचौरी, दीनानाथ, साजिद अली, दिलीप कुमार, एलटीसी बीनाथ आदि उपस्थित रहे।