फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जरी-जरदोजी से बढ़ेगा रोजगार: उद्योग आयुक्त

जरी-जरदोजी से बढ़ेगा रोजगार: उद्योग आयुक्त

Sun, 03 Jun 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जरी-जरदोजी से बढ़ेगा रोजगार: उद्योग आयुक्त
कासगंज। आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उत्तर प्रदेश जिले के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने डीएम आरपी सिंह के साथ नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा के सभागार में जरी जरदोजी कारीगरों के साथ बैठक की। उन्होंने जरी जरदोजी हस्तशिल्प को आगे बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोलने, कैंप लगाकर कारीगरों को बैंक ऋण मुहैया कराने के निर्देश दिए। साथ में दिल्ली से आए डिजाइनरों ने भी टिप्स दिए।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी प्रसाद ने कहा कि एक एक उत्पाद की धारणा पर आधारित जरी जरदोजी कार्य को बढ़ाने के लिए फैशन शो का आयोजन लखनऊ में कराया जाएगा। डिजाइनिंग सेंटर खोले जाएंगे। कारीगरों को बैंक से ऋण दिलवाया जाएगा। शासन की मंशा है कि विशिष्ट उत्पाद को बेहतर सुविधाएं देकर एक बड़े उद्योग के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन


डीएम आरपी सिंह ने कहा कि हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ने, अपेक्षाकृत कम मेहनत और कम पूंजी में अधिक आय के कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस दौरान एसपी शिव हरि मीना, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम, सीओ, चेयरमेन, जीएम डीआईसी प्रेमकांत, कौशल विकास, यूपीएसआईडीसी, पीडी डीआरडीए तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed