{"_id":"5ae0b58c4f1c1b62098b692f","slug":"81524675980-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन टूटी 30 घंटे बाधित रही जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन टूटी 30 घंटे बाधित रही जलापूर्ति
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन टूटी 30 घंटे बाधित रही जलापूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
टेलीफोन कंपनी की केबिल बिछाने के दौरान वाटर पाइप लाइन टूट गई, जिससे पूरे नगर की पेयजल सप्लाई बंद हो गई। मंगलवार से बंद हुई पेयजल की सप्लाई बुधवार को दोपहर बाद सुचारु हो सकी। 30 घंटे तक पेयजल के लिए पूरे नगर में त्राहि मच गई। लोगों को पेयजल के लिए खासी दिक्कत हुई। दो दिनों तक पूरे नगर के लोग पेयजल के लिए परेशान रहे।
नगर पालिका परिसर में वाटर पाइप लाइन की मेन सप्लाई सोरों गेट से होते हुई पूरे नगर की ओर जाती है। इसी पाइप लाइन से अन्य मिनी नलकूपों की भी पाइप लाइन जुड़ी हुई हैं। जिससे नगर में पेयजल की सप्लाई होती है। सोरों गेट पर पुलिस चौकी के पास मंगलवार को एक टेलीफोन कंपनी की केबिल बिछाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान तार बिछाने की ड्रिल मशीन से वाटर पाइप लाइन दो स्थानों से टूट गई। टूटी हुई पाइप लाइनों के कारण घरों में गंदा पानी पहुंचने लगा। इसकी जानकारी जब पालिका के जलकल विभाग को हुई तो उन्होंने जांच पड़ताल की। जांच में पता लगा कि सोरों कोतवाली के समीप से टूटी हुई पाइप लाइन गंदे पानी की सप्लाई हो रही हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से पालिका ने पानी की सप्लाई को रोक दिया। इसके बाद पाइप लाइन के ठीक किए जाने का काम शुरू कर दिया गया। दोपहर तक पहले तो मजदूरों ने काम किया लेकिन जब समय अधिक लगता दिखाई दिया तो जेसीबी से खुदाई कराई गई। पाइप लाइन टूटने से गड्ढे में बार बार पानी भर रहा था। ट्राली लगाकर पानी बाहर निकाला गया। देर रात पाइप लाइन को ठीक कराने काम हुआ। अर्धरात्रि के बाद काम को रोक दिया गया। बुधवार सुबह पेयजल के लिए लोगों में हाहाकार मच गया। लोग पेयजल के लिए परेशान होते रहे। शाम करीब चार बजे लाइन ठीक हो सकी। इसके बाद लोगों को लोगों को पालिका की पेयजल की आपूर्ति सुचारु हुई। पेयजल की आपूर्ति होने के बाद ही लोगों ने राहत ली।
बड़े से लेकर बच्चे तक बाल्टी लेकर भरते रहे पानी
बुधवार की सुबह जब लोग उठे तो उनके नलों में पानी नहीं था। बड़े, छोटे बच्चे भी हैंडपंपों से पानी भरकर घरों तक ला रहे थे। बाल्टियों और डिब्बों में पानी भरकर घर के सभी सदस्य पेयजल की व्यवस्था में करने में जुटाई दिखाई दिए।
विज्ञापन
मंगलवार से पानी नहीं आ रहा है। हैंडपंप से पानी पानी भरकर परेशान हो गए हैं। हर छोटे छोटे कामों के लिए दिक्कत हो रही है। पीने से लेकर भोजन पकाने, नहाने धोने के लिए बिना पानी के परेशानी हो रही है।
- राजेंद्र गुप्ता, मोहल्ला जय जयराम
पानी के बिना काफी दिक्कत है। मंगलवार से पेयजल की सप्लाई बंद हुई और बुधवार तक शुरू नहीं हुई हैं। घर के बच्चे तक बाहर से पानी भरकर लाने मे जुटे हैं।
- मेहंदी हसन, अहीर पाड़ा
मंगलवार तो सुबह के भरे पानी से गुजर हो गईं। लेकिन बुधरवार को भी पेयजल की आपूर्ति न मिलने से खासी दिक्कतें हो रही हैं। बाहर से हैंडपंप से पानी भर कर लाना पड़ रहा है।
- राजीव कुमार, कटिया गली
टेलीफोन कंपनी की ड्रलिंग के दौरान वाटर पाइप लाइन टूटने से पेयजल की सप्लाई बंद की गई थी। जिसे पाइप लाइन ठीक कर शुरू कर दिया गया है।
- पुष्पेंद्र सिंह, जेई जलकल