{"_id":"5ade05614f1c1b9e098b61ee","slug":"81524499809-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सात घर जले, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से सात घर जले, हजारों का नुकसान
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज/सहावर।
सहावर तहसील क्षेत्र में तीन स्थानों पर आग की घटनाएं हुई। इन घटनाओं में आधा दर्जन घर जल गए। इसके अलावा बुर्जी बिटौरा आदि भी जल गए। घरों में रखा घरेलू समान, सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों, पुलिस कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
अमापुर के वीरपुर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने मुन्ना लाल व उदयवीर के घरों व बुर्जी बिटौरा चपेट में ले लिए। आग लगते ही ग्रामीण दौड़ पडे़। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने भी ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। आग बढ़ी तो इंजन चलवाकर काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया गया।
सहावर के ग्राम बस्तरमऊ में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने जवर सिंह, टैनी, अनार सिंह, दिनेश के घरों को चपेट में ले लिया। आग से इन घरों में रखा अनाज, घरेलु सामान आदि जल कर राख हो गया। आग लगते ही ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पंप सेट आदि चलाकर काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया। कनोई में होती की पांच बीघा गेहूं की लाक जल गई। इसके अलावा छोटे व इशाक के बुर्जी विटौरे आग से जल गए। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका।