फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नहाते समय नहर में डूबा युवक

नहाते समय नहर में डूबा युवक

Mon, 23 Apr 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नहाते समय नहर में डूबा युवक
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : AmarUjala

विज्ञापन
कासगंज।
ग्राम चकेरी के निकट नहर में नहाते समय एक युवक डूबकर लापता हो गया। गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद युवक का कोई पता नहीं चल सका है। युवक के न मिल पाने से परिजन काफी चिंतित है।

तारा चंद्र (29) पुत्र राम विलास निवासी चकेरी सुबह 10 बजे अपने घर से नहर में नहाने को कहकर निकला। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजन उसकी तलाश में घर से निकल पड़े। गांव में उसके बारे में जानकारी की, जब गांव में उसका पता नहीं चला तो वे उसकी तलाश में नहर पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने परिजनों को युवक के नहर में नहाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिए। गोताखोरों ने नहर में उतर कर उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक युवक के बारे में कोई पता नहीं चल सका है। युवक के न मिल पाने से परिवारीजनों को तरह-तरह की आशंकाएं सता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। सूचना मिलने पर ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन जब पुलिस को घटना स्थल के कासगंज क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी मिली तो कासगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर कासगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी युवक का पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed