{"_id":"5ad8cd6a4f1c1b54098b5633","slug":"81524157802-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद केंद्र पर धन मांगने अथवा कटौती करने पर होगी जेल: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद केंद्र पर धन मांगने अथवा कटौती करने पर होगी जेल: डीएम
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में गेहूं की खरीद की स्थिति का आंकलन करने के लिए डीएम आरपी सिंह ने एजेंसियों के साथ समीक्षा की। समीक्षा में एग्रो एजेंसी की खरीद कम होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि खरीद एजेंसियां शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। कोई भी केंद्र प्रभारी किसानों के गेहूं की कटौती न करे और न ही किसानों से धन की मांग की जाए। यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो दोषी केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे केंद्र प्रभारी को जेल भेज दिया जाएगा। किसानों को समय से खरीद का भुगतान किया जाए। धन की कोई कमी नहीं है। शासन से 7.75 करोड़ रुपये की धनराशि और प्राप्त हो चुकी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विगत वर्ष के सापेक्ष इस बार खरीद अच्छी है। विगत वर्ष अब तक 1199.50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। वहीं वर्तमान में अब तक 2265.30 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने एजेंसीवार पूरा विवरण समीक्षा बैठक में रखा।