{"_id":"5ad37a484f1c1be2798b462c","slug":"81523808840-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कासगंज में ही रिपयेर होंगे ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कासगंज में ही रिपयेर होंगे ट्रांसफार्मर
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बहवलपुर उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज।
गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मरों की मरम्मत जल्द ही कासगंज में शुरू हो जाएगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद बिजली विभाग ने वर्कशॉप बनाने के लिए जमीन तलाशने का कार्य शुरू कर दिया है। वर्कशॉप बन जाने के बाद ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए एटा व अन्य जनपदों में नहीं भेजे जाएंगे।
गर्मी के मौसम में प्रतिवर्ष ही बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर फुंकते हैं। इन ट्रांसफार्मरों के फुंकने पर मरम्मत के लिए बिजली विभाग को एटा या अन्य जनपदों में भेजना पड़ता है जिससे समय पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध न हो पाने की स्थिति में कई कई दिन लग जाते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के सामने काफी दिक्कतें हो जातीं हैं। वे बिजली संकट से काफी परेशान रहते हैं। बिजली की समस्या को दूर करने के लिए शासन ने जनपद की वर्क शॉप बनाने को मंजूरी दे दी है। वर्क शॉप बन जाने पर 200 ट्रांसफार्मरों का स्टॉक हर समय रहेगा। जैसे ही कोई ट्रांसफार्मर खराब होगा तो उसे वर्क शॉप में मरम्मत के लिए भेज दिया जाएगा। उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाकर तुरंत बिजली की आपूर्ति चालू कर दी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली का संकट नहीं रहेगा। शासन से मिले निर्देशों के बाद विभाग वर्क शॉप बनाने के लिए तैयारी शुरू कर चुका है। विभाग के अधिशासी अधिकारी सत्यदेव सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर परिधि क्षेत्र में जमीन तलाशने का कार्य किया जा रहा है, जैसे ही जमीन मिल जाएगी प्रोजेक्ट तैयार करके शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा। वर्क शॉप बन जाने के बाद जनपद में ट्रांसफार्मरों की दिक्कत नहीं रहेगी। बिजली की समस्या भी दूर होगी।