{"_id":"5ad23ad84f1c1ba37f8b479c","slug":"81523727064-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसिंहपुर में पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसिंहपुर में पुलिस पर पथराव
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
police
विज्ञापन
एटा। शिवसिंहपुर में आंबेडकर प्रतिमा की चारदीवारी गिराने और बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच देर शाम कहासुनी हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की। तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
शिवसिंहपुर में आंबेडकर प्रतिमा के चारों ओर चारदीवारी लगी है। सात दिन पहले कुछ लोगों ने दीवार को गिरा दिया था। मामले की जानकारी पर दलित समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा के चारों ओर चारदीवारी बनवाने की बात कही थी लेकिन इससे पहले ही शुक्रवार देर शाम कुछ लोग प्रतिमा की चारदीवारी बनवाने लगे। इस पर गांव के कुछ लोगों ने विरोध करते हुए चारदीवारी को गिरा दिया।
इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जानकारी पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। तभी गांव में शराब के नशे में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान मचाई। मामले की जानकारी पर एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तवर एवं सीओ सिटी वरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मामले को शांत कराया। सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि जिस जगह पर प्रतिमा रखी है, वो पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन है। इसे खाली कराने के लिए नोटिस जारी कराए जाएंगे।