{"_id":"5ac514364f1c1bc3618b5807","slug":"81522865206-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारखी की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारखी की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में विगत दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई तोड़फोड़ के मामले में निर्दोषों को नहीं फंसाने और नारखी में हुई घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने के संबंध में बीएसपी ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है।
बसपा जिलाध्यक्ष सालिग सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे बसपा नेताओं ने एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में भारत बंद आंदोलन में भाग वालों को पुलिस द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं करने की मांग की है। नारखी में हुई घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के अलावा जिले में स्थापित अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई हैं।
बसपा नेताओं ने आगामी 14 अप्रैल को निकलने वाली अंबेडकर जयंती की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में बसपा के जोन इंचार्ज हेमंत प्रताप सिंह, मंडल जोन इंचार्ज डा. ज्ञान सिंह, शैलेंद्र कुमार, ब्रजमोहन, प्रमोद कुमार, कोमल सिंह कुशवाह, बबलू सिंह, शफात खान राजू, सुरेश प्रजापति और लोकेश कुमार मौजूद रहे।