फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जन्मकल्याणक पर नाचे-झूमे भक्त, भगवान को पालना में झुलाया

जन्मकल्याणक पर नाचे-झूमे भक्त, भगवान को पालना में झुलाया

Fri, 30 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जन्मकल्याणक पर नाचे-झूमे भक्त, भगवान को पालना में  झुलाया
फिरोजाबाद। दिगंबर जैन मंदिर गांधी नगर में भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संगीतमय ध्वनि पर विधिविधान श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजन किया गया। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक की क्रियाएं संपन्न हुई। जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


मंदिर में सर्वप्रथम जिनाभिषेक किया गया। सामूहिक रूप से श्रीजी की शांतिधारा की गई। भगवान महावीर का सामूहिक पूजन भी हुआ। इंद्र-इंद्राणियों ने में जन्मकल्याण की क्रियाएं, मां त्रिशला एवं सिद्धार्थ के 16 स्वप्र का मंचन किया। सौधर्म इंद्र मनीष कुमार जैन एवं संगीता जैन बने। रत्न की वर्षा धनकुबेर द्वारा की गई। धनकुबेर बनने का सौभाग्य रतन जैन को मिला।
विज्ञापन


संगीतमय पूजन के साथ भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया गया। वर्धमान महिला मंडल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान जयप्रकाश जैन, महावीर प्रसाद जैन, सुरेशचंद्र जैन, विकास जैन, मुकेश जैन, गोविंद जैन, शैलेष जैन, पंकज जैन, मणिप्रभा जैन, मनोरमा जैन, मनोज जैन, इंद्राणि जैन, अनुपमा जैन, संतोष जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान महावीर के कल्याणक महोत्सव में निकाली गई रथयात्रा में स्वच्छता अभियान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। समाज के लोग भगवान महावीर स्वामी के मुख्य रथ के आगे झाडू लेकर चल रहे थे। वहीं, श्लोगन पट्किा भी हाथों में थामकर लोगों को जागरुक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed