{"_id":"5a9c30f54f1c1b4e588bbc28","slug":"81520185589-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बारिश और हवाओंं से गिरी फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/ एटा। रविवार शाम काली घटा छाने के साथ ही तेज आंधी आई। उसके बाद जमकर बारिश हुई। आंधी के दौरान दिन में ही अंधेरा छा गया और सड़क पर वाहन बत्ती जलाकर निकले। इसके बाद आंधी थमी तो तेज बारिश हुई जब जाकर अंधेरा छटा। आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान भी बताया गया वहीं ओलावृष्टि की आशंका को लेकर किसान भयभीत नजर आए। एटा में आंधी चली लेकिन बारिश नहीं हुई।
कई दिनों से तापमान बढ़ने के कारण मौसम गर्म था। होली पर भी काफी गर्मी थी। रविवार को भी गर्मी के हालात बने हुए थे, लेकिन शाम करीब चार बजे से बादल छाने शुरू हुए। बादल छाने के साथ ही अंधेरा छाने लगा। शाम पांच बजे अंधेरा काफी बढ़ गया। इसके साथ ही कुछ देर में तेज आंधी चलने लगी। करीब 10 मिनट तक धूल भरी आंधी ने अफरा तफरी मचा दी।
बाजारों में दुकानदार दुकानों पर लगे तिरपाल संभालते नजर आए। आंधी के प्रभाव में ये तिरपाल उड़ रहे थे। वहीं तमाम टीन टप्पड़ भी लोगों को रोकना मुश्किल हो गया। आंधी का प्रकोप थमने के साथ ही पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी के प्रभाव से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी काफी गिर गई। वहीं पकी सरसों को बारिश से क्षति बताई गई।
विज्ञापन
इसके अलावा हरी मटर को भी नुकसान बताया गया। जिन खेतों में आलू की खुदाई का काम हो रहा था वहां आलू की खुदाई का काम भी रोक दिया गया। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखकर किसानों को ओलावृष्टि की चिंता सताने लगी। अक्सर गेहूं की फसल पर ओला, आंधी और बारिश की मार पड़ जाती है जिससे किसानों को काफी क्षति का सामना करना पड़ता है।
किसान भैरव सिंह ने बताया कि मौसम काफी गर्म हो जाने के कारण बारिश का अंदेशा हो रहा था, लेकिन इतनी जल्दी मौसम बिगड़ेगा और बारिश होगी इसका अनुमान नहीं था। ऐसी स्थिति में ओलावृष्टि हो सकती है जिससे फसलों में क्षति की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं किसान खचेरमल ने भी ओलों की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि यदि ओले गिरे तो किसानों को काफी दिक्कत होगी। क्योंकि खेतों में गेहूं की फसल अच्छी स्थिति में खड़ी है।
एटा में रविवार शाम अचानक मौसम में आए बदलाव को देख लोग हैरत में पड़ गए। आसमान में काली घटाओं के साथ आंधी ने लोगों को खासा परेशान किया। ठंडी हवाओं से सर्दी का अहसास हुआ। वहीं बारिश होने की आशंका को लेकर किसान परेशान रहे। रविवार को मौसम का मिजाज बदला सा नजर आया।
सुबह और दोपहर में तेज धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ाई तो शाम को अचानक काले बादलों और आंधी को देख तेज बारिश की आशंका के चलते लोग इधर-उधर दौड़ लगाते नजर आए। वहीं आसमान में काले बादलों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ती रही। किसान सरसों, आलू और गेहूं की फसल को लेकर दिक्कत में रहे।