फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   होली पर ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी असामाजिक तत्वों पर नजर

होली पर ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी असामाजिक तत्वों पर नजर

Wed, 28 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
होली पर ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी असामाजिक तत्वों पर नजर
Drone camera monitors. - फोटो : amar Ujala
एटा (अलीगंज)। कोतवाली परिसर में डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को होली पर्व को लेकर शांति सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें रंगों के त्योहार को प्रेम और भाईचारे से मनाए जाने की अपील की गई। साथ ही होली पर असामाजिक तत्वों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


डीएम अमित किशोर ने कहा कि होली पर्व लोग भाईचारे से मनाएं। उन्होंने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व कर्मचारियों को तैनात किया है। वहीं नगर में हर चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने कहा कि सभी लोग भाईचारा के साथ त्योहार मनाएं। डीजे साउंड का प्रयोग प्रतिबंधित है, इसका प्रयोग न करें। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए होली वाले दिन बाइक सवारों पर कड़ी नजर रखी जाए। एक बाइक पर तीन सवारी न बैठें। एसएसपी ने नगर के लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेँद्र सिंह तंवर, पुलिस उपाधीक्षक अजय भदौरिया, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गुप्ता, बसपा नेता जुनेदमिया, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश चंद्र दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed