{"_id":"5a67760d4f1c1b8d268b60b9","slug":"81516729869-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा का युवक कर रहा छात्रा को ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा का युवक कर रहा छात्रा को ब्लैकमेल
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एक छात्रा को एटा निवासी युवक सोशल साइट पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर ब्लैक मेल कर रहा है। वो शादी का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर उसे बदनाम कर रहा है। मंगलवार को पीड़िता परिवारीजनों के साथ प्रभारी एसपी से मिली।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती जिला एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज से बीटीसी कर रही है। वहां छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस बीच वहां कंप्यूटर आपरेटर ने उसे विश्वास में ले लिया। कुछ दिन बाद छात्रा ने एक मोबाइल फोन खरीदा तो उसके बारे में कंप्यूटर आपरेटर से जानकारी ली।
आरोपी युवक ने फेसबुक आईडी का पासवर्ड चोरी कर लिया, वहीं व्हाट्सएप भी स्कैन कर लिया। इसके कुछ दिनों बाद से आरोपी छात्रा पर शादी का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर फेसबुक और व्हाट्सएप से फोटो अपलोड करने की धमकी दी। छात्रा के मना करने बाद आरोपी ने उसके कई आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर अपलोड कर दिए। कई दिन पूर्व छात्रा जब छुट्टियों में घर लौट रही थी तो उसे जबरिया शादी के लिए ले जाने लगा।
विज्ञापन
किसी तरह हिम्मत कर छात्रा ने महिला हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने युवक व परिवारीजनों को चेतावनी दी, लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी फिर से फोटो अपलोड करने लगा। मंगलवार को पिता के साथ छात्रा ने प्रभारी एसपी ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।