{"_id":"5a3a72704f1c1ba12d8b9cf7","slug":"81513779824-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक को अगवा कर 30 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक को अगवा कर 30 हजार लूटे
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे पर एक एजेंसी के समीप से ट्रैक्टर चालक को कार सवारों ने अगवा कर 30 हजार की नकदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद हाईवे पर फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना हाईवे के गांव बाजना निवासी देवीचरण सोमवार की सुबह घर से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट लेने के लिए निकला। वह बाजना पुल के समीप एक एजेंसी के समीप पहुंचा। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आए कार सवार तीन लुटेरों ने उसे कार में खींच लिया। उससे 30 हजार की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। लूटपाट करने के बाद चालक को कोसीकलां के गांव अजीजपुर के समीप फेंक गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पीड़ित का प्राथमिक उपचार करवाया और ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद किया।
पीड़ित की तहरीर पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्जकर लुटेरों की तलाश की जा रही है।