फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   मिशन इंद्र धनुष में लापरवाही न वेतन रोका

मिशन इंद्र धनुष में लापरवाही न वेतन रोका

Mon, 11 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्र धनुष में लापरवाही न वेतन रोका
mission indradhanush - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

मैनपुरी। जनपद में संचालित मिशन इंद्र धनुष अभियान के तृतीय चरण के दौरान सोमवार को सीएमओ डा. अरविंद गुप्ता एवं रवींद्र सिंह गौर जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी ने संयुक्त रुप से किशनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समान का निरीक्षण किया।


सीएमओ दोपहर 1:30 बजे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समान (किशनी) में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। सभी वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक्स उपलब्ध पाई गईं एवं एएनएम व आशा तथा आंगनबाड़ी का कार्य संतोष जनक था। स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने में राजवीर सिंह फार्मासिस्ट एक दिसंबर 2017 से लगातार अनुपस्थित मिले जबकि तैनात डा. अजय भदौरिया के हस्ताक्षर पंजिका में अंकित थे, लेकिन वह अनुपस्थित थे जानकारी करने पर बताया कि किशनी मुख्य केंद्र पर गए हैं। भ्रमण पंजिका के बारे में कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर डा. भदौरिया को अनुपस्थित माना गया। केंद्र पर निरीक्षण के दौरान तैनात वार्ड बॉय इश्त्याक खान उपस्थित थे। अनुपस्थित कार्मिकों का माह दिसंबर 2017 का वेतन काटने एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त क्षेत्र के इंद्र धनुष टीकाकरण स्थल नगला चक्कर, उपकेंद्र समान का निरीक्षण भी किया गया जहां पर एएनएम माया देवी एवं आशा तथा आंगनबाड़ी उपस्थित पाई र्गइं और टीकाकरण सही ढंग से चलता मिला। इस सत्र स्थल पर दो लाभार्थियों का टीकाकरण होना पाया गया। सीएमओ ने गांव में घर-घर जाकर टीकाकृत बच्चों का सत्यापन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed