फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यम द्वितीया पर यमुना में डुबकी लगाएंगे एक लाख श्रद्धालु

यम द्वितीया पर यमुना में डुबकी लगाएंगे एक लाख श्रद्धालु

Mon, 16 Oct 2017 07:40 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
यम द्वितीया पर यमुना में डुबकी लगाएंगे एक लाख श्रद्धालु
यमुना की होती सफाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। दिवाली और गोवर्धन पूजन के बाद ब्रज के प्रमुख त्योहार यम द्वितीया स्नान की व्यवस्थाओं का रोड मैप तैयार हो गया है। इसके लिए डीएम और नगर आयुक्त ने यमुना के घाटों का निरीक्षण किया। अब तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


दिवाली और गोवर्धन पूजन के अगले दिन यम द्वितीया का त्योहार है। इस दिन लाखों श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगाते हैं। कई राज्यों के श्रद्धालुओं की भीड़ इसमें शामिल होती है। इसी की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार ने यमुना के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान विश्रामघाट सहित आसपास के घाटों पर किए गए रंगरोगन को देखा। स्नान के दौरान कोई घटना न हो, इसके तहत यमुना के दोनों ओर बैरीकेडिंग के निर्देश दिए। बंगाली घाट से स्वामीघाट क्षेत्र के सभी रास्तों प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी रास्तोें पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित करने तथा पीएसी की मोटर वोट के निर्देश एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह को दिए। इसके अलावा डीएम ने स्वास्थ्य, खोयापाया कैंप के निर्देश दिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के प्रबंध सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि यमुना के दोनों ओर महिलाओं के लिए कपड़ा बदलने के कैंप अधिक संख्या में बनाए जाएं। डीएम ने घाट किनारे रेती को भी हटाने को कहा, जिससे स्नान में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यम की फांस से मुक्ति दिलाता यम द्वितीया पर स्नान
धार्मिक मान्यता है कि यम द्वितीया के दिन यमुना में भाई-बहन एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर डुबकी लगाते हैं तो उन्हें यम की फांस से मुक्ति मिलती है। विश्रामघाट पर इस स्नान का विशेष महत्व है। यमुना को भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी और यम की बहन कहा गया है। यमराज और यमुना का एक मात्र मंदिर भी यहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed