फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रक से कुचलकर बीए की छात्रा की मौत

ट्रक से कुचलकर बीए की छात्रा की मौत

Mon, 25 Sep 2017 11:17 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बीए की छात्रा की मौत
घटना के बाद पथराव करता आक्रोशित ग्रामीण
एटा। कालेज जा रही साइकिल सवार बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद भी एक घंटे तक पुलिस के नहीं पहुंचने से लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पथराव में दो थाना प्रभारियों के साथ ही अन्य पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। आक्रोशित लोगाें को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले चलाने के साथ लाठियां फटकारनी पड़ी। दो घंटे तक एटा-फ र्रुखाबाद मार्ग पर अराजकता की स्थिति रही। दो घंटे बाद कड़ी मशक्कत कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर काबू पा सके।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव सोहार निवासी प्रांशी (17) पुत्री सतेंद्र बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को वह साइकिल से परसोंन स्थित जनता डिग्री कालेज जा रही थी। थाना बागवाला क्षेत्र के गोला कुआं के निकट तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा। इस पर लोगों ने उसे दबोच लिया और एक दुकान में बंद कर दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगाते हुए ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। एक घंटे बाद पुलिस को देखकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पथराव में थाना जैथरा प्रभारी इंद्रेश पाल, देहात प्रभारी दशरथ सिंह के साथ अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी पर एडीएम और एएसपी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी अधिकारियों की बात सुनने को तैयार नहीं था। काफी समझाने के बाद भी लोगों के नहीं सुनने पर एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर अराजकता की स्थिति हो गई। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों के साथ लाठियां फटकारी। करीब दो घंटे बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाने पर खड़ा करवा दिया। इधर, बेटी की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवारीजनों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। जानकारी पर महाविद्यालय की छात्राएं भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल के बाद गिरे दुकानों के शटर
एटा। छात्रा प्रांशी की मौत के बाद बवाल और पथराव को देखकर गोला कुआं पर बनी दुकानों के शटर एक के बाद गिरते चले गए। दुकानदार पथराव और पुलिस की लाठियों से बचने के लिए दुकान के भीतर ही बंद हो गए। बाद में हालात सही होने दुकानदार बाहर निकले।

20 मीटर तक ट्रक ने छात्रा को घसीटा
एटा। साइकिल सवार छात्रा ट्रक के नीचे आने के बाद भी चालक ने ट्रक को रोका नहीं। छात्रा को ट्रक चालक करीब घटना स्थल से बीस मीटर तक घसीटता ले गया। इससे छात्रा का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया।

चार बहनों में दूसरे नंबर की थी मृतका
एटा। हादसे में हुई छात्रा की मौत के पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि मृतका चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता किसान है। वह गांव में छोटी सी परचून की दुकान भी करते हैं।
- चौराहे पर नहीं कोई इंतजाम ::
ग्रामीणों का कहना है कि चौराहे से आसपास गांव के सैकड़ों छात्र-छात्राएं इधर से उधर आते जाते हैं लेकिन पुलिस की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यही कारण है तेज गति से आते वाहनों से आए दिन हादसे होते हैं।

ट्रैक्टर की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत
जलेसर। हाथरस-जलेसर मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर पांच वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथरस-जलेसर मार्ग को जाम कर दिया। गांव के बुुजुर्गों द्वारा समझाने पर तकरीबन दो घंटे बाद जाम खोला गया। कराया।

गांव महानमई निवासी पांच वर्षीय बालक शमीम पुत्र रियासत सोमवार को हाथरस की ओर से जलेसर आ रहे ट्रैक्टर के पिछले पहिये से टकरा गया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को इलाज के लिए ले जाया जाता लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से आक्रोयिात ग्रामीणों ने सड़क मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर सीओ एमपी सलोनिया एवं कोतवाली प्रभारी सुरजन सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया गया। ट्रैक्टर स्वामी से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिलाने के बाद जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed