फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दारापुर मितवाली में तेरहवीं के दौरान दो पक्षों में फायरिंग

दारापुर मितवाली में तेरहवीं के दौरान दो पक्षों में फायरिंग

Mon, 25 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
दारापुर मितवाली में तेरहवीं के दौरान दो पक्षों में फायरिंग
फिरोजाबाद/जसराना। गांव दारापुर मिलावली में दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भेजा। जबकि विवाद करने वाले आधा दर्जन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


रविवार शाम अमान सिंंह की मृत्यु हो गई थी। अमान सिंह का बेटा जितेंद्र तेरहवीं की दावत कर रहा था। गांव में दावत चल रही थी। गांव के बाहर चौराहे पर श्यामपाल एवं दौजीराम के पुत्र दलवीर से विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग ही मौके पर पहुंच गए। मौके पर लाठी डंडे चले। मारपीट की घटना के बाद दौजीराम पक्ष के लोग गांव में आकर मकान की छत पर चढ़ गए। दोनों पक्षों से पथराव हुआ। पथराव के कारण गांव में अफरा-तफरी का आलम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेरहवीं की दावत में बैठे लोग भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पीआरबी की चार गाड़ियों के साथ थार मोबाइल एवं थाना पुलिस की गाड़ी फोर्स के साथ गांव में पहुंची। पुलिस ने पथराव करने वाले छह लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया।

पथराव में घायल हुए श्यामपाल, सत्यपाल सिंह, टिंकू, दलवीर, केदार सिंह, मौजीराम, अशोक, दौजीराम, मंशू, तेखा, सुंदरी घायल हो गए। इन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।


प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि श्यामपाल एवं दौजीराम पक्ष में शराब पीकर तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ है। इस मामले में अभियोग दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed