{"_id":"5995cec84f1c1b763c8b4843","slug":"81502990024-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गंदगी, शिकायतें और बेहाल मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गंदगी, शिकायतें और बेहाल मरीज
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग और जिले के नोडल अधिकारी चंद्रकांत ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग और जिले के नोडल अधिकारी चंद्रकांत को गुरुवार को जिला अस्पताल में गंदगी, शिकायतें और बेहाल मरीज मिले। एक के बाद एक अव्यवस्था देखकर उन्होंने डाक्टरों और अधिकारियों को फटकार लगाई और सुधारने के निर्देश दिए।
जिले के नोडल अधिकारी चंद्रकांत के निरीक्षण से पहले जिला अस्पताल में अधिकारी व्यवस्थाएं चौकस करने में लगे रहे, लेकिन इसके बाद भी पोल खुल ही गई। सचिव ने सबसे पहले इमरजेंसी में पहुंचकर मरीजों से जानकारी ली। पैथोलॉजी में रिपोर्ट वितरण का रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिए। एनआरसी में पांच बच्चे उपस्थित मिले। सौंहार निवासी महिला
मुन्नी देवी ने बताया कि उसका घर पर प्रसव नहीं हुआ फिर भी प्रोत्साहन राशि से लाभान्वित नहीं किया गया। इस पर सचिव ने सीएमएस को फटकार लगाई। उन्होंने औषधि भंडार कक्ष में मौजूद कर्मचारियों को हिदायत दी। सचिव ने कहा कि वार्ड, चिकित्सक रूम में अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ न लगने दी जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटक रही महिला शबाना ने सचिव को अपनी पीड़ा बताई। सचिव ने सीएमओ को तत्काल व्यवस्थाओं को सुचारु कराने के लिए कहा। सचिव ने कहा कि डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
----
डीपीआरओ कार्यालय के लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि
एटा। सचिव ने विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रखरखाव, ऑडिट आपत्तियों, प्रधानों की जांच का रजिस्टर मेंटेन नहीं होने और अन्य अभिलेखीय अव्यवस्थाएं पर लेखाकार शिवराम को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। ओडीएफ की प्रगति जिले में खराब मिलने पर सचिव ने नाराजगी जताई। इस अवसर पर डीएम अमित किशोर, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, प्राचार्य डायट मनोज कुमार गिरि, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, एओ बेसिक अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
----
पैक्सफेड को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश
जलेसर। सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग और जिले के नोडल अधिकारी चंद्रकांत और डीएम अमित किशोर ने जलेसर में समेकित विशेष माध्यम विद्यालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर सचिव ने कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के एई पीवी सिंह को फटकार लगाई। साथ ही कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को ब्लैड लिस्टेड करने के निर्देश दिए।