फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले में दो जगह महिलाओं के कपड़े फाड़े

जिले में दो जगह महिलाओं के कपड़े फाड़े

Sun, 13 Aug 2017 11:34 PM IST
amar ujala bureau
amar ujala bureau Updated Sun, 13 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिले में दो जगह महिलाओं के कपड़े फाड़े
eve teasing
एटा। जिले में दो जगहों पर छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। साथ ही जान लेवा हमला करते हुए एक महिला पर फायर भी कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद में महिलाएं असुरक्षित होती नजर आ रही हैं। दहलीज के बाहर तो मनचले छींटाकशी कर ही रहे है, वहीं महिलाएं अब दहलीज के अंदर भी महफूज नहीं हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक महिला 11 अगस्त को अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय आशीष पुत्र प्रकाश निवासी संजय नगर अपने तीन चार लोगों के साथ उसके घर पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं दबंगों ने उस पर फायर कर जान लेने की कोशिश भी की। दूसरी घटना थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक ग्यारह वर्षीय बालिका के साथ अमर सिंह के लड़के निवासी नगला अचल थाना जसरथपुर ने छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। बालिका के पिता ने जसरथपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed