{"_id":"598f456f4f1c1b96558b47e1","slug":"81502561647-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों के साथ एटीएम सेंटर भी अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों के साथ एटीएम सेंटर भी अवकाश पर
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
एटीएम में बैंक ने नहीं लगवाया सीसीटीवी कैमरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। छुट्टियों के दौरान जिले के एटीएम भी अवकाश पर रहते हैं। द्वितीय शनिवार के अवकाश के चलते बैंक बंद रहने के साथ एटीएम भी ठप रहे। शहर में ज्यादातर एटीएम बंद मिले, वहीं जो खुले उनमें कैश नहीं था। इस दौरान पैसे निकालने पहुंचे लोगों को एटीएम से बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।
शनिवार को कचहरी रोड पर लगे ज्यादातर बैंकों के एटीएम बंद ही मिले, तो वहीं जीटी रोड पर कुछ बैंकों के एटीएम रूम पर शटर गिरा हुआ था। रुपये निकालने पहुंचे उपभोक्ताओं को एटीएम बंद मिलने पर मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। शहर में कुछ जगह लगे एटीएम खुले मिले तो उपभोक्ता पैसे निकालने पहुंचे मगर उनमें कैश ही नहीं था।
उपभोक्ता किरन कुमार बताते हैं कि शहर में एटीएम की स्थिति ज्यादातर खराब ही रहती है। एटीएम सेवा पूरी तरह से कामयाब नही है। शनिवार-रविवार को ज्यादातर परेशानी होती है। शहर के आईडीबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक के एटीएम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने। धन निकासी नहीं होने पर लोगों ने आक्रोश जताया।