{"_id":"59836b774f1c1b99698b459d","slug":"81501784951-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। थाना जसराना के गांव इटौली में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
थाना मक्खनपुर के गांव किरथरा मोहम्मदपुर निवासी राजवीर सिंह ने अपनी पुत्री विनीता का विवाह चार वर्ष पूर्व थाना जसराना के गांव इटौली निवासी प्रवीन से किया था। गुरुवार सुबह घर पर किसी के न होने पर विनीता ने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विनीता के फांसी लगाने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। किसी तरह विनीता को फंदे से नीचे उतारा गया। मायके वालों को सूचना देने के साथ लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंचे विनीता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारकर लटकाने का आरोप लगाया। क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी ने कहा कि महिला की मौत फांसी पर लटकने से हो गई। पीएम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।