फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Sun, 30 Jul 2017 11:17 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
कासगंज में अर्धनग्न प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
कासगंज। समयोजन रद्द हो जाने से आहत शिक्षामित्रों ने रविवार को अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रभु पार्क में बैठक कर रोडवेज बस स्टेंड के निकट जाम लगा दिया। काफी देर तक रैली निकालते हुए विधायक के घर पहुंच और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। सरकार ने छह दिन बाद भी अभी तक किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया है। सरकार उनके हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कानून में संशोधन करे।
विज्ञापन


समान कार्य के लिए समान वेतन देते हुए किसी अन्य नाम से उनको बहाल कर। यदि सरकार ने शीघ्र कोई निर्णय नहीं लिया तो फिर आर पार की लड़ाई से भी पीछे नहीं हटेंगे। शिक्षामित्र जेल जाने से भी नहीं डरते। नौकरी के लिए अब तक कई बार संघर्ष किया है, लेकिन कभी भी पीछे नहीं हटे। सरकार को उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इसका खामियाजा 2019 के चुनाव में भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्रों ने प्रभु पार्क से जुलूस का शुभारंभ किया। पुरुष शिक्ष मित्रों ने अर्धनग्न होकर इसमें सहभागिता की। माल गोदाम चौराहा होते हुए जुलूस रोडवेज बस स्टेंड पहुंचा। जहां उन्होंने जाम लगा दिया। इसी बीच सदर विधायक देवेद्र राजपूत वहां पहुंच गए। उन्होंने शिक्षामित्रों को समझा कर शांत कराया। शिक्षामित्रों ने अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।

इसके बाद जुलूस बिलराम गेट चौराह, अंबेडकर तिराहा, सोरों गेट, बारहद्वारी, नदरई गेट बाजार, गांधी मूर्ति होते हुए प्रभुपार्क पर संपन्न हुआ। इस दौरान नौकम सिंह, तेजभान सिंह,जसवीर यादव, दक्ष यादव, रीतेश द्विवेदी, घनश्याम, जितेद्र दीक्षित, अनिल यादव, विजय यादव, भूपेद्र यादव, राम बहादुर यादव, रीमा पाल, बंदना, ज्योति चौहान, नगेद्र दीक्षित, रामेश्वर,शालिनी शर्मा, अरविंद कुमार, ओमकार सिंह मौजूद रहे।


अपने हक की लड़ाई लड़ रहे शिक्षामित्रों के लिए शिक्षक नेताओं ने अपना पूरा समर्थन देने का वायदा किया। शिक्षक संघ के खूबेंद्र लोधी, मुनेश राजपूत, प्रताप सिंह आदि शिक्षक नेताओं ने कहा कि वे अपने को अकेला महसूस न समझें। शिक्षक उनके साथ हैं। शिक्षा मित्रों ने उनके साथ काफी लंबे समय तक कार्य किया है। कोर्ट का फैसला आने के बाद से शिक्षक समाज आहत हैं।



जुलूस के साथ चली पुलिस की गाड़ी
कासगंज। शिक्षा मित्रों के जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आया। पुलिस की गाड़ी जुलूस के साथ चल रही थी। इसके अलावा पुलिस कर्मी पैदल भी जुलूस के साथ चल रहे थे। बस स्टैंड पर जाम लग जाने के बाद सर्कुलर रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। जिससे बिलराम गेट चौराहे से लेकर अंबेडकर तिराहे तक रोड पूरी तरह से खाली नजर आया। बाजार में भी सभी तरह के वाहन इधर उधर रोक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed