{"_id":"597a27be4f1c1b96628b4780","slug":"81501177790-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में भरा था भूसा, लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में भरा था भूसा, लकड़ी
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। देहात में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है। सरकारी हैंडपंपों पर सबमर्सिबल डालकर कब्जा किया गया है। लाभार्थी शौचालयों का प्रयोग न कर कंडे, लकड़ी, भूसा भर रहे हैं। यह नजारा डीएम को विकास खंड सदर के दो गांव के निरीक्षण में देखने को मिला।
डीएम यशवंत राव को गुरुवार को विकास खंड सदर के गांव औडेंय मंडल, देवामई के औचक निरीक्षण में गलियों में गंदगी, नालियों में जमी घास, टूटा खड़ंजा, जलनिकासी की अव्यवस्था मिली। कई स्थानों पर जलभराव मिला। औडेंय मंडल में सोनेलाल, संतोष, कबीरदास, सोनू, राशन डीलर सावनश्री के घर पर कटिया पड़ी मिली। देवामई में कटिया डालकर बिजली चोरी मिली। बिट्टो देवी के शौचालय में भूसा, कंडे मिले। रघुराज सिंह के दरवाजे पर लगा हैंडपंप खराब था। शिवराज सिंह चौहान के हैंडपंप पर डाला गया सबमर्सिबल मिला। इकरार अली, यासीन, यूनिस की भैंस, बकरी खड़ंजे पर बंधी मिलीं।