फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   36 प्रधानों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

36 प्रधानों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
36 प्रधानों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
शौचालय पर नहीं रखी पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। प्रधानों के खातों में धनराशि होने के बाद भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। ग्राम प्रधान तथा पंचायत सचिव की लापरवाही से शौचालय निर्माण का कार्य समय से पूरा नहीं हो पा रहा है। लापरवाही बरतने वाले 36 ग्राम प्रधान तथा पांचायत सचिवों के खिलाफ अब रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत देहात में शौचालय निर्माण का काम चल रहा है। 36 ग्राम पंचायतों में खातों में धनराशि होने के बाद भी शौचालय निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका है। वित्तीय वर्ष 2014 से लेकर 2017 तक के समय में खातों में धनराशि होने के बाद भी प्रधान तथा सचिवों ने शौचालय निर्माण में पूरी तरह लापरवाही बरती है।
विज्ञापन


निदेशक स्वच्छ भारत मिशन के निर्देश के बाद विभाग द्वारा करायी गयी जांच में 36 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में लापरवाही सामने आयी है। इन ग्राम पंचायतों में 5128 शौचालय बनाए जाने थे मगर मात्र 2451 शौचालय ही बने हैं जबकि 2677 का ब्यौरा ही विभाग को नहीं मिला है। डीपीआरओ सुरेशचंद्र मिश्रा ने बताया संबंधित प्रधान तथा सचिव को नोटिस दिए जाने के बाद अब उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मिशन निदेशक को पत्र लिखा गया है। निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन ने भी जांच के बाद कार्रवाई करने की संस्तुति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ वीके गुप्ता का कहना है कि खातों में धनराशि होने के बाद भी शौचालय का निर्माण न कराना लापरवाही है। चिन्हित की गयी 36 ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा पंचायत सचिवों के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed