फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रक्तदान कर बनें महादानी

रक्तदान कर बनें महादानी

Mon, 12 Jun 2017 11:21 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान कर बनें महादानी
दान के रक्त से बचती है दूसरों की जान - फोटो : Amar Ujala
मैनपुरी। रक्तदान महादान है, आपका रक्त किसी को जिंदगी दे सकता है। इसलिए रक्तदान कर महादानी बनें, अगर आपके रक्त से किसी की जिंदगी बच जाए तो इससे बड़ा दान कोई नहीं। 14 जून को आप खुद स्वैच्छिक रक्तदान करें और अपने साथियों को इस नेक काम के लिए प्रेरित करें। इस तरह के संदेश सोशल मीडिया से लेकर रेडक्रास सोसायटी और सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


14 जून को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रहे इसके लिए सामाजिक संगठलों से लेकर सोशल मीडिया व अन्य संस्थाओं ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर दिया है।
विज्ञापन


सामाजिक संस्था संचेतना सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज बैजल ने बताया कि संस्था द्वारा रक्तदान के लिए लोगाें को प्रेरित किया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को रक्तदान के लिए 14 जून को जिला अस्पताल पहुंचने को प्रेरित किया जा रहा है। इसके पंपलेट आदि भी रक्तदान करने के लिए वितरित की जा रही हैं। संस्था द्वारा सोशल मीडिया पर 250 लोगों को जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रास सोसायटी ने भी रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की मुहिम छेड़ रखी है। ब्लड बैंक के प्रभारी टीसी भारती का कहना है कि एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इन दिनों ब्लड बैंक में भी खून की कमी नहीं है। बस नेगेटिव ग्रुप का ब्लड कम है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से दूसरे की जान तो बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगोें से जागरूक होकर ब्लड बैंक में पंजीकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed