फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ताजगंज प्रोजेक्ट: नाला सफाई न होने से जलभराव

ताजगंज प्रोजेक्ट: नाला सफाई न होने से जलभराव

Fri, 09 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
ताजगंज प्रोजेक्ट: नाला सफाई न होने से जलभराव
आगरा। ताजमहल पश्चिमी गेट पर फुटपाथ पर हुआ जलभराव शुक्रवार को भी बना रहा। राजकीय निर्माण निगम ने जलभराव के लिए नगर निगम पर आरोप मढ़ा है। निगम ने सफाई दी कि पश्चिमी गेट पर नीम तिराहे के पास नाले की सफाई नहीं की गई। अक्तूबर में ताजगंज प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा होने के बाद से ही नालियां और नाला साफ नहीं किया गया। इसी कारण पश्चिमी गेट स्थित रेस्टोरेंट के बाहर पानी भर गया।
विज्ञापन


गुरुवार को चंद मिनटों की बारिश के बाद ही ताजगंज पश्चिमी गेट पर आईटीडीसी रेस्टोरेंट के बाहर पानी भर गया था। यह जलभराव शुक्रवार को भी बरकरार रहा। राजकीय निर्माण निगम ने 197 करोड़ की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया था।
विज्ञापन


जलभराव की खबर प्रकाशित होने के बाद राजकीय निर्माण निगम ने इसकी जांच कराई तो इसके पीछे नाला सफाई को मुख्य वजह माना गया। निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक अक्तूबर से ही नालों और नालियों की सफाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल के पास की सभी नालियों की सफाई के लिए निगम को कई बार पत्र लिख चुका है, लेकिन एक बार भी सफाई नहीं की गई। बारिश में नालियां चोक होने से पानी निकल नहीं पाया। फुटपाथ का ढलान और सड़क ठीक है। नाला साफ हो जाएगा तो मानसून में भी पानी नहीं भर पाएगा।


30 मई को नगर निगम-एडीए को सौंपा
ताजगंज प्रोजेक्ट का लोकार्पण बीते साल अक्तूबर में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। लोकार्पण के बाद से ही प्रोजेक्ट को आगरा विकास प्राधिकरण और नगर निगम को सौंपा जाना था, लेकिन यह टलता गया। कमिश्नर के राम मोहन राव ने इसे 30 मई को एडीए-नगर निगम को सौंपा है। इसके बाद भी मानसून को देखते हुए नगर निगम ने ताजगंज में नालियों की सफाई नहीं की, जबकि ताजगंज प्रोजेक्ट में नालियों को इस तरह से कवर किया गया है कि इसमें से पानी निकल सके, लेकिन पालीथिन या अन्य कूड़ा न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed