{"_id":"6083c63319f90106544b7f8a","slug":"80-year-old-man-murdered-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: 80 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, दो युवक हिरासत में, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: 80 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, दो युवक हिरासत में, पूछताछ में जुटी पुलिस
Sat, 24 Apr 2021 12:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग मेहताब सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पुत्रवधू ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव बलारपुर की है। बलारपुर निवासी मेहताब सिंह (85) गांव के बाहर खेत पर झोपड़ी में रह रहे थे। उनके चार बेटे हैं, जिनमें से तीन दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं, जबकि एक छोटा बेटा गांव में रह कर खेतीबाड़ी करता है। मेहताब अपनी बड़ी पुत्रवधू रामादेवी के साथ खेत पर झोपड़ी में रहते हैं।
विज्ञापन
रामादेवी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने दो बजे के गांव के ही प्रदीप और जीतू नाम के दो युवक आए और उन्होंने कहा कि मदन कहा हैं? इस पर उसके ससुर मेहताब ने पूछा कि कौन है ? इसके बाद उक्त दोनों युवक उनके पास पहुंचे और तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
रामादेवी का आरोप है कि हत्या के बाद दोनों फायरिंग करते हुए भाग गए। मृतक की छोटी पुत्रवधू पिंकी पत्नी मनोज का आरोप है कि आरोपी उसके परिवार से पिछले कई वर्षों से रंजिश मानते आ रहे हैं। बीते एक साल से उसका सात बीघा खेत भी उन्होंने नहीं जोतने दिया है।
घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।