{"_id":"5e5bebb38ebc3ec5723dcc50","slug":"8-lakhs-stole-from-shoe-and-cloth-showroom-mainpuri-news-agr4320079108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा और जूता शोरूम से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा और जूता शोरूम से चोरी
विज्ञापन
01एमएनपी-15-स्टेशन रोड पर दुकान पर नकब लगाकर की गई चोरी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक कपड़ा व जूता के शोरूम से चोरों ने करीब आठ लाख का सामान व नकदी चोरी कर ली। चोर शोरूम के पिछले हिस्से में नकब लगाकर अंदर दाखिल हुए थे। रविवार की सुबह जानकारी होने पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाई
कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी शिवम चौहान शहर के स्टेशन रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने कपड़ा व जूता का शोरूम किए हुए हैं। शनिवार की शाम वह रोजाना की तरह शोरूम बंद करने के बाद घर चले गए थे। रविवार की सुबह जब प्रतिष्ठान पर पहुंचने के बाद शटर खोला तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। दुकान में रखे महंगे कपड़े, जूते आदि रैक व दराजों से गायब थे। सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
चोरी की जानकारी होने के बाद उन्होंने तुरंत ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी गए सामान व नकदी के बारे में जानकारी ली। शोरूम के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे के नीचे चोरों ने नकब लगाया था। नकब लगाए गए स्थान से दरवाजे का लॉक तोड़ने के बाद अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल का काफी देर तक निरीक्षण किया, लेकिन पुलिस को वहां चोरों के संबंध में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। शोरूम संचालक शिवम के अनुसार चोर करीब 15 हजार की नकदी साहित आठ लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
जिले भर में चोरों की हलचल रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोर किसी न किसी दुकान व मकान को निशाना बना रहे हैं। बता दें कि फरवरी माह में चोरों ने करीब 30 से अधिक स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इसमें उप निबंधन कार्यालय के अलावा अन्य किसी चोरी की वारदात का पुलिस खुलासा तक नहीं कर सकी। कोतवाली क्षेत्र में तो चोर आए दिन वारदात अंजाम दे रहे हैं। खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली हैं।