फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   8 cow death due to water drowning in mathura

गोशाला में भरा पानी, आठ गोवंश की मौत, 15 से ज्यादा गाय बीमार

Sun, 29 Jul 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 29 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
8 cow death due to water drowning in mathura
cow

गांव तरौली स्थित स्वामी बाबा गोशाला में बारिश व शेरगढ़ रजबहा की पटरी टूटने से पानी भर गया। गोशाला में पांच फीट की ऊंचाई में पानी भरने से आठ गोवंश डूब कर मर गए। वहीं, 15 से अधिक गाय-बछड़े बीमार हो गए हैं। इनका उपचार चल रहा है। पानी भरने से सैकड़ों क्विंटल भूसा भीग गया है। इससे गायों के लिए चारे की समस्या पैदा हो गयी है। अकबरपुर गोशाला के संचालक संत मदनमोहन महाराज ने रविवार को गोशाला पहुंच कर बीमार गायों को दवा आदि दिलाई। 

विज्ञापन


गांव तरौली स्थित स्वामी बाबा मंदिर पर संत बल्लभदास के निर्देशन में स्वामी बाबा गोशाला संचालित है। गोशाला में 300 से अधिक गाय हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व गायों को चारा खिला कर रात को दूसरे बाड़े में बांध दिया गया। यह बाड़ा थोड़ी निचली जमीन पर बना है। रात में तेज बारिश आने और शेरगढ़ रजबहा की पटरी टूटने से बाड़े में पांच-पांच फीट पानी भर गया। गायें रंभाने लगीं। गायों की आवाज सुन कर गोशाला पर सो रहे लोग जाग गए। उन्होंने गांव वालों को फोन कर बुला लिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गायों को जैसे-तैसे पानी से निकाला। इस दौरान आठ गाय पानी में डूब कर मर गईं। 15 से अधिक गाय बीमार हो गईं हैं। भीगने से बीमार गायों की संख्या बढ़ रही है।100 क्विंटल से अधिक भूसा भीग कर खराब हो गया है। इससे गायों के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है। अकबरपुर गोपाल जी गोशाला के संत मदन मोहन दास ने तरौली पहुंच बीमार गायों को दवा आदि कराई। इस दौरान गोशाला पर भूपेश कुमार, महेंद्र सिंह, विजय सिंह, गिर्राज आदि उपस्थित थे। गोशाला संचालक बल्लभदास ने गो भक्तों से गायों की चारे आदि की व्यवस्था की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed