{"_id":"600c67bf8ebc3e2e7c2826a2","slug":"794-teachers-will-be-allocated-school-online-kasganj-news-agr4777395173","type":"story","status":"publish","title_hn":"794 शिक्षकों को ऑनलाइन किए जाएंगे विद्यालय आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
794 शिक्षकों को ऑनलाइन किए जाएंगे विद्यालय आवंटन
विज्ञापन
कासगंज। शिक्षक भर्ती के तहत जिले में नियुक्त हुए 794 शिक्षक अब मस्ती नहीं कर सकेंगे। शासन से शिक्षकों के लिए ऑनलाइन विद्यालय आवंटन को हरी झंडी दे दी है। 25 जनवरी सेेेेेेे प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद शिक्षक तैनात किए गए विद्यालयों में पहुंचकर विभागीय काम काजों को निपटाएंगे। शासन से निर्देश मिलने के साथ ही विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 69000 शिक्षक भर्ती के तहत 794 को काउंसिलिंग के बाद 5 दिसंबर को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए थे लेकिन शासन से गाइड लाइन जारी न हो पाने से इन शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन नहीं हो सका।
इस वजह से शिक्षक डेढ़ माह तक मस्ती से रहे थे। बस बीएसए, एबीएसए कार्यालय पर जाकर अपने हस्ताक्षर करके अपने घर को वापस लौट जाते थे लेकिन उनकी यह मस्ती अब खत्म हो जाएगी। शासन ने शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेगी प्रक्रिया
जिले को आवंटित अभ्यर्थियों की संख्या के सापेक्ष 5 अतिरिक्त रिक्तियों को जोड़ते हुए विकल्प प्राप्त करने हेतु रिक्तियां प्रदर्शित की जाएंगी। सबसे पहले शिक्षक विहीन विद्यालय को वरीयता दी जाएगी। इसके बाद एकल शिक्षक वाले विद्यालयों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर दो शिक्षकों वाले विद्यालय जिनमें छात्र- शिक्षक अनुपात सबसे अधिक है उनको शामिल किया जाएगा।
दिव्यांग व महिलाओं को मिलेगा विकल्प चुनने का मौका
शिक्षक भर्ती के तहत होने वाले विद्यालय आवंटन में दिव्यांगों एवं महिलाओं को विद्यालय आवंटन में वरीयता मिलेगी। सबसे पहले दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से विकल्प प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद सभी पुरुष शिक्षकों की तैनाती विकल्प प्राप्त करके की जाएगी।
शिक्षकों को 25 से 27 जनवरी तक विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। शासन की गाइड लाइन के आधार पर शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी। अभी शासन से रिक्त विद्यालयों की सूची प्राप्त नहीं हुई है। सूची रविवार तक प्राप्त होने की उम्मीद है। -अंजली अग्रवाल, बीएसए।